शापित आइलैंड। .....
रहस्यों से भरी इस दुनिया में ऐसे कई रहस्य है जो बहुत खौफनाक व दिल दहलाने वाले हैं पृथ्वी पर ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर भूत प्रेतों के होने का दावा किया जाता है। आज हम बात करने वाले हैं ऐसे आइलैंड के बारे में जिसे मौत का आइलैंड भी कहा जाता है। इस रहस्यमयी आइलैंड पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। इस आइलैंड का इतिहास इतना डरावना है, जिसे जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं।
इस आईलैंड का नाम पोवेग्लिया आइलैंड है। ये आइलैंड इटली के वेनिस शहर और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में स्थित है। इसी वजह से पोवेग्लिया आइलैंड का नाम दुनिया की सबसे डरावनी जगहों मे शुमार होता है। ये आइलैंड अक्सर अपनी रहस्यमयी घटनाओं को लेकर चर्चा में बना रहता है।इस आइलैंड के राज से पर्दा उठाने की कोशिश में कई लोग वहां पर गए, पर आज तक वो कभी वापस नहीं आ सके हैं।
पोवेग्लिया आइलैंड मे कहा जाता है यहाँ अनेक भूत प्रेतों का वास है इस आइलैंड के इतिहास के मुताबिक़ सालों पहले जब इटली में प्लेग महामारी भयंकर रूप से फैली थी। उस दौरान बीमारी को लेकर सरकार के पास कोई इलाज नहीं था। बीमारी ज्यादा ना फैले इस वजह से सरकार ने करीब 1,60,000 मरीजों को यहां लाकर जिंदा जला दिया तथा उसके कुछ समय बाद काला बुखार नामक एक और बीमारी काफी तेजी से फैली। उस बीमारी से जो कोई मरा उनकी लाशों को भी इसी टापू पर लाकर दफन किया गया। मान्यता है कि तब से ही येे आइलैंड शापित है। कहा जाता है उन लोगों की आत्माएं यहां पर भटकती हैं। कई लोगों ने यहां पर प्रेत आत्माओं को देखने का भी दावा किया है।
यही नहीं कहा जाता है इस टापू से अक्सर अजीबोगरीब आवाजों के आने का दावा किया जाता है। यहां पर होने वाली रहस्यमयी घटनाओं की वजह से सरकार ने यहां पर जाने वाले लोगों के ऊपर प्रतिबंध लगा रखा है। इसी वजह से पोवेग्लिया आइलैंड को दुनिया की सबसे डरावनी जगह कहा जाता है।
No comments:
Post a Comment