भारत के मोस्ट हॉन्टेड बीच का रहस्य। ....
आज हम बात करने वाले हैं गुजरात के एक ऐसे बीच के बारे में, जिसका नाम भारत की मोस्ट हॉन्टेड जगहों में शुमार है। लोगों के मुताबिक इस बीच पर प्रेत आत्माओं के होने का दावा किया जाता है। यहां पर अक्सर कई पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं। जिसके चलते इस बीच की डरावनी कहानी देश दुनिया में मशहूर है। गुजरात का ये बीच दिखने में काफी सुंदर है, पर इसकी सुंदरता के पीछे की कई रहस्यमयी कहानीया टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करती है। आइए जानते हैं गुजरात के इस हॉन्टेड बीच के बारे में।
इस बीच का नाम डुमास बीच है।ये रहस्यमय जगह गुजरात के सूरत शहर के समुद्री तट पर स्थित है। ये बीच दिखने में बहुत ही सुंदर व साथ मे रोमांच व अनेक रहस्य से भरा है। दिन के समय इस बीच पर सब कुछ सामान्य रहता है और कई लोग इस जगह पर आकर यहाँ का लुत्फ उठाते हैं। परंन्तु जैसे ही रात का साया गहरा होता है। सब कुछ मानो थम सा जाता है। सुंदर सी दिखने वाली ये जगह एक वीराने में बदल जाती है। इस दौरान यहां पर कोई भी जाने की हिम्मत नहीं करता है। रात के समय बीच के आस-पास भी कोई नहीं दिखता। बीच पर घूमने के लिए आए कई लोगों ने इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने इस जगह पर अजीबो-गरीब और रहस्यमय आवाजों को सुना।इस रहस्यमय डुमास बीच पर अब तक कई पैरानॉर्मल घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं।रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीच पर रात के समय घूमने गए टूरिस्ट आज तक वापिस नहीं आ सके हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार काफी पहले इस जगह का इस्तेमाल एक श्मशान घाट के तौर पर किया जाता था। लोगों की मानें तो यहां पर आज भी कई प्रेत आत्माएं भटकती हैं। इसी वजह से इस बीच की रेत का रंग काला है। रात के समय इस स्थान पर कुत्तों का स्वभाव बदल जाता है। वे कई तरह की अजीबो-गरीब आवाजें निकालने लगते हैं।
यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इस स्थान का नाम भारत के मोस्ट हॉन्टेड जगहों में शुमार है। देश दुनिया से कई लोग दिन के समय इस डरावने बीच को देखने के लिए आते हैं। वहीं रात के समय इस बीच के आस पास भी कोई नहीं दिखता।कहा जाता है रात के समय जो भी इस बीच पर गया रहस्यमी तरीके से गायब हो गया और फिर कभी वापिस नहीं आया।
No comments:
Post a Comment