google-site-verification=zhxujp9qJ0rj98kET65TY_MNhC4o_QpVLuzV3DzTcD0 fear files: रहस्मय झील ,जो पानी से नहीं ,नर कंकाल से भरी पड़ी है। .....

Sunday, 3 October 2021

रहस्मय झील ,जो पानी से नहीं ,नर कंकाल से भरी पड़ी है। .....

 रहस्मय झील ,जो पानी से नहीं ,नर कंकाल से भरी पड़ी है। 

भारत के रहस्मय सफ़र की इस कड़ी मे हम आपको आज ऐसी जगह से रूबरू करवाएग जिनके रहस्य को दुनिया भर के Scientist नहीं समझ पाए।

आज हम आपको हिमालय की सुदूर घाटियों के स्थित रूपकुंड झील के अनसुलझे रहस्य के बारे मे आप को बतायेगे रूपकुंड झील ,उत्तराखंड की हिमालय पहाड़ीयो के बीच स्थित ५००० मीटर गहरी बर्फली झील है जो की सर्दीयो मे जम जाती है और गर्मीयो मे पिघल जाती है | इस झील तक सिर्फ पर्वतारोही आते है | १९४२ मे यहा पर आए पर्वतारोहीयो को १०० से भी ज्यादा नरकंकाल मिले तभी से ये तभी से ये जगह Scientist के लिए रहस्य का सबब बना हुआ है | कैसे यहाँ आय नरकंकाल और किसके है ये नरकंकाल ,इस रहस्य को सुलझाते वक्त यहाँ तीन अलग अलग तथ्य मिले है 

1. पहले तथ्य के अनुसार दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सैनिक जब इस रास्ते से गुजर रहे थे तो घनी बर्फ होने की वजह से उन्हे रास्ता पता करने में बड़ी परेशानी हुई | कई दिनों तक घूमते घूमते हायिपोथेऱमिया की वजह से इस झील वाली जगह इनकी मौत हो गयी !

2.दूसरे तथ्य के अनुसार प्राचीन समय मे जसधावल नामक राजा संतान प्राप्ति की ख़ुशी मे नंदा देवी दर्शन करने जा रहा था और रास्ते मे अचानक ओलावृष्टि के कारण पूरा जस्था उस बर्फ की झील में दफ़न हो गया !

3 तीसरे तथ्य के अनुसार १२वी शताब्दी मे यहाँ मुहमद तुगलक का आक्रमण हुआ था तो कुछ कहानिया जोरावर सिंह और उसके सैनिको पर आधारित है जो इस झील मे तीबत्त के युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे किस तथ्य में कितनी सचाई है कोई नहीं जानता लेकीनआज भी उस झील में इन नरकंकालों को देखा जा सकता है | इतनी अधिक मात्रा में एक वीरान जगह पर नरकंकालों के मिलने से नेशनल ज्योग्राफिक के टीम भी यहाँ पर खोज करने आयी थी आज भी इस जगह पर कई पर्वतारोही इस रहस्य को देखने आते है २०१३ में इंडिया टुडे अख़बार मे इस झील के रहस्य पर से पर्दाफाश किया और बताया की Scientist की खोज मे ९वी शताब्दी में हुई भयंकर ओलावृष्टि में २०० से अधिक इंसान यहाँ इस झील में दब गए अगर आप भी इस झील को देखना चाहते हैं तो अपने आप को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार कर लिजिये 




No comments:

Post a Comment

ज्ञानी चोर की गुफा का रहस्य

ज्ञानी चोर की गुफा का रहस्य.....  आज जिस रहस्य कि हम बात करने जा रहे हैं वह है  हरियाणा के रोहतक जिले के महम शहर में एक बावड़ी से है। महम की...