google-site-verification=zhxujp9qJ0rj98kET65TY_MNhC4o_QpVLuzV3DzTcD0 fear files: रहस्यमयी जगह जहाँ हैं सोना ही सोना .....

Tuesday, 12 October 2021

रहस्यमयी जगह जहाँ हैं सोना ही सोना .....

रहस्यमयी जगह जहाँ हैं सोना ही सोना ..... 

एक रहस्यमयी जगह जहाँ हैं सोना ही सोना जी हाँ हम बात कर रहे है  ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों कि  जहाँ  द लॉस्ट डचमैन गोल्ड माइन में सोने की खदाने हैं, लेकिन जो भी यहां खज़ाने की खोज में  गया वह वापस लौटकर नहीं आया। आख़िरकार इस जग़ह को लोगों के लिए बंद करना पड़ा क्या हैं इन पहाड़ियों का राज़ आइये जानते है। 

अमेरिका के ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों में 'रहस्यमय' सोने का खजाना है। कहा जाता है कि कई लोग सोने की तलाश में यहां गए। यह लोग वहां भटकते रहे और खजाना नहीं मिल पाया , एरिजोना की खतरनाक पहाड़ियों में एक बार खो जाने के बाद जिंदा लौटकर आना मुश्किल है। इसके अलावा पहाड़ी में भीषण गर्मी और जाड़े के मौसम में जमा देने वाली ठंड पड़ती है। यहां की गर्मी और सर्दी बर्दाश्त करना लोगों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे मौसम में अगर कोई इन पहाड़ियों में लापता हो गया, तो उसका बचना नामुमकिन है। 

सोने की खोज में पहाड़ियों में जाने वाले लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने यहां लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। सोन के खजाने की खोज में यहां गए कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए यहां पर सोने की खदान का खनन गैरकानूनी कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद लोग वहां सोने की खोज में जाते हैं और अपनी जान गंवा देते हैं। कुछ लोगों ने सोने के टुकड़े पाए हैं, लेकिन खदान का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। 

ऐरिजोना की सुपरस्टीशन पहाड़ियों में खदान का खनन करना गैरकानूनी है। सोना मिला भी तो उसे सरकारी खजाने में जमा किया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद लोग सोना ढूंढने वहां जाते हैं और जान गंवा देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोग एरिजोना की इन खतरनाक पहाड़ियों में सोने की खोज में गए, लेकिन नहीं आए। ऐसी कई कहानियां इससे जुड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि सोना खोजने गए लापता लोगों की बाद में पुलिस ने लाशें बरामद की। जिसके बाद यहाँ  लोगों  ने जाना बंद कर दिया। 



No comments:

Post a Comment

ज्ञानी चोर की गुफा का रहस्य

ज्ञानी चोर की गुफा का रहस्य.....  आज जिस रहस्य कि हम बात करने जा रहे हैं वह है  हरियाणा के रोहतक जिले के महम शहर में एक बावड़ी से है। महम की...