google-site-verification=zhxujp9qJ0rj98kET65TY_MNhC4o_QpVLuzV3DzTcD0 fear files: क्या है समय यात्रा का रहस्य.....

Sunday, 3 October 2021

क्या है समय यात्रा का रहस्य.....

 क्या है समय यात्रा का रहस्य.....

आज मै आप को जिस रहस्य के बारे में बताने जा रहा हूँ व है समय जी हां समय अपने आप मै एक रहस्य बना हुआ हैं आपने बहुत सारी फिल्मो किताबों  में देखा व पड़ा होगा की हम टाइम मशीन के जरिये भविष्य व  भूतकाल के समय में आसनी से जा सकते है।Scientist का कहनाहै की Big bang से पहले समय नहीं था। तो क्यों समय नहीं था , या फिर समय क्या है, क्या समय वास्तव में है भी या सिर्फ एक भ्रम या धोखा है।

समय क्या हैं हम समय का पता गति के आधार पर लगाते है , मतलब कोई वस्तु कितनी गति करती है उस आधार पर हमें समय का पता चलता है। जब कोई वस्तु एक जगह से दूसरी जगह गति करती है तब हमें पता चलता है की कितना समय हुआ है। वो वस्तु पृथ्वी , सूर्य या घड़ी की सुई हो सकती है या फिर बैटरी से चलने वाली एक घडी भी हो सकती है। जिसमे उसके बैटरी के electron गति करते है।इस तरह से हम गति के आधार पर समय का अनुमान लगाते है। और हमने गति को एक नाम भी दे दिया है "घडी" जी हाँ घड़ी की सुई यदि इस जगह से उस जगह जाएगी तो एक घंटे,मिनिट या सैकिंड होते हैं और सूर्यउदय से सूर्यास्त तक एक दिन पुरा  हो जाता है। और पृथ्वी सूर्य का  एक चक्कर लगाने से  एक साल पुरा हो जाता है। ब्रह्माण्ड मे हर छोटी बड़ी गतिविधिओ को समय का नाम दिया गया है जिसे हम टाइम स्पेस कहते हैं इस पूरे ब्रह्माण्ड में हर चीज अपनी जगह से गति कर रही हैं  फिर वो भले ही एक साल में 1cm के करोड वे हिस्से जितनी ही गति क्यों न हो लेकिन वो वस्तु गति कर रही होगी।और जब कोई चीज गति करती है तो वो चीज घिसती है और जब वो घिसती है तो एक समय के बाद घिस-घिस कर नष्ट हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति स्थिर खड़ा हैं कोई गतिविधि नहीं कर रहा है तब भी उसके शरीर के सेल्स और गति करते रहते हैं और समय चला रहता है

फिर एक समय के बाद ये घिस -घिस कर नष्ट हो जाते हैं ,और हमारी मृत्यु हो जाती है। और इस तरह गति के होने से या समय के बीतने से उसका नाश तो होगा ही है।समय की परिभाषा दुनिया के अलग अलग जीवो के लिए अलग अलग हो सकती है।जैसे एक मक्खी का समय हमसे बहुत तीव्र  गति से चलता है क्योंकी उसकी  गति हमसे बहुत तीव्र होती है इसलिए हमारा एक घंटा उसे एक साल जितना लगता है हमारे एक घंटे में वो अपने जीवन के एक बड़े हिस्से को जी सकती है।एक मक्खी का जीवन बहुत ही कम लगभग दिनों का होता है। इसलिए उसे लगकी ता है कि समय बहुत ही धीमी रफ़्तार से चल रहा है ,क्योंकी हमारा समय उसके समय से बहुत धीमा चल रहा है ,वही एक कछुए की गति हमसे भी बहुत धीमी रहती है , इसीलिए वो 200 से 300 साल तक जिन्दा रहे सकता है। ब्रह्माण्ड के सभी जीवो का शारीरिक और रासायनिक गतिविधिओ के आधार पर उनका जीवनकाल होता है।इसलिए कई ग्रन्थ कथाओ में देवताओ के समय को हमारे समय से अलग बताया गया है , और ब्रह्मा जी का एक दिन हमारे 4 युगो के बराबर बताया गया है।और बताया गया है कि देवी देवता कभी भी बूढ़े नहीं होते।

जब हम भूतकाल या इतिहास के बारे में सोचते है तब अपने सोचा है की हम क्या सोचते है। तब हम वास्तव में समय के बारे में नहीं बल्कि बदलाव के बारे में सोचते है। और बदलाव चीजों की गति की वजह से आता है और चीजे gravity , atmosphere , या उष्मा अथवा quantum forces की वजह से गति करती है। यही movement बदलाव लाता है और ये बदलाव हमें समय की अनुभूति करवाता है। पर जब घड़ी नहीं थी तब हमारे पूर्वज सूर्य या चन्द्रमा व तारो के द्वारा समय का पता लगते थे।अगर ग्रेट सइंस्टिस्ट Einstein की थ्योरी की बात करे तो उनकी थ्योरी ये कहती है की समय सापेक्ष है वो तीव्र या धीमा हो सकता है , समय ही 4th Dimension ( चौथा आयाम ) है और हम समय में यात्रा भी कर सकते है।

Sir Einstein की theory of relativity के अनुसार हम space में जितनी ही speed से यात्रा करेंगे , हमारे लिए समय उतना ही धीमी गति से चलेगा। Light speed से 99.99 % चलने वाले space craft में मौजूद घड़ी को आप पृथ्वी के घड़ी से मिलाएंगे तो आपको पता चलेगा की फ़ास्ट गति से चलने वाली space craft की घड़ी बहुत ही धीमी रफ़्तार से चल रही है , और अगर कोई व्यक्ति light speed से चलने वाले space craft में करीब 3 साल तक यात्रा करता है तो पृथ्वी पर जब वो वापस आएगा तो पुरे 200 साल बीत चुके होंगे।

यानि वो जिन इंसानो को पृथ्वी पे छोड़ के गया होगा वो अब इस दुनिया में ही नहीं होंगे और वो अपनी सातवीं या आठवीं पीढ़ी को देख रहा होगा। और ये सब होता है Time Dilation के कारण। ये Time Dilation ही कारण है जो की हमारे हाई स्पीड से move हो रहे Satellite में रखे Atomic Clock के समय को भी कुछ नैनो सेकण्ड्स धीमा कर देता है, जिसे हमेशा कुछ टाइम क बाद पृथ्वी के clock से मिलाना पड़ता है। ये Time Dilation हमारे Atomic Clock ( टाइम के एक सेकण्ड् के करोड़ वें हिस्से को भी count कर सकता है ) को भले ही कुछ नैनो सेकण्ड्स का ही फरक क्यों न पैदा करता हो, लेकिन इससे हमें ये पता चलता है की हम भविष्य में Time Dilation की मदत से समय यात्रा कर सकते है। ।परन्तु अभी ऐसी टेक्नोलॉजी नहीं है जिससे हम light व speed के आस पास भी जा सके। पर भविष्य में ऐसा संभव हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

ज्ञानी चोर की गुफा का रहस्य

ज्ञानी चोर की गुफा का रहस्य.....  आज जिस रहस्य कि हम बात करने जा रहे हैं वह है  हरियाणा के रोहतक जिले के महम शहर में एक बावड़ी से है। महम की...